नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली से हर रोज 22 बच्चे गायब हो रहे हैं। यह आंकड़ा प्राइवेट संस्था नींव ने जारी किया है।
इस मौके पर विभिन्न संस्थानों ने अपने-अपने आंकड़े जारी किए। चौंकाने वाली बात यह है कि गायब होने के आलावा बच्चों में अपने आयु के अनुसार वजन भी कम पाए गए हैं।
एलायन्स फॉर पीपुल्स राइट्स की कन्वीनर रीना बनर्जी ने बताया कि वर्ष 2012 में सिर्फ 12 बच्चे हर रोज गायब होते थे, अब यह आंकड़ा बढ़कर 24 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा चिंताजनक है।
रीना बनर्जी ने बताया कि दिल्ली पुलिस बच्चों को खोजने के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करती है। उन्होंने कहा कि गायब होने वाले बच्चों में 10 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा गायब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गायब होने वाले बच्चों में खूबसूरत बच्चे ज्यादा होते हैं।
गौरतलब है कि एनजीओ नवश्रिष्टी और क्राई के आंकड़ों की माने तो 2015 में 8 हजार के करीब बच्चे लापता हो गए। गुम हुए बच्चों में 12 साल तक के बच्चे ज्यादा शामिल थे। इसमें यह भी बताया गया था कि गायब होने वाले बच्चे ज्यादातर दिल्ली से बाहर के रहने वाले थे।
हालांकि, दिल्ली में वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2016 में गायब होने वालों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें खोजने के प्रतिशत में पांच फीसदी गिरावट हुई है। वहीं 2016 यह आंकड़ा बढ़कर 34 प्रतिशत तक पहुंच गया है।