ISIS ने बना डाला दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, रोज दफनाते हैं 200 बॉडी, World biggest Cemetery At Iraq
1400 Years Old , 50 Lac Bodies Buried.
क्या आपने कभी सुना है कि किसी कब्रिस्तान को देखने हर दिन कई टूरिस्ट्स आते हैं? आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कोई इंसान कब्रिस्तान घूमने क्यों जाएगा। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान वादी-अल-सलम को देखने हर साल लाखों लोग यहां पहुंचते हैं।ISIS ने बना डाला इसे इतना विशाल...
इराक के नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान को पीस वैली के नाम से जाना जाता है। आतंकियों, खासकर ISIS का गढ़ माने जाने वाले इस देश में इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि यहां हर दिन 200 से ज्यादा डेड बॉडीज को दफनाया जाता है। जब यहां का माहौल शांत हुआ करता था तब हर साल इस कब्रिस्तान में 80 से 120 के बीच डेड बॉडीज दफनाई जाती थी। लेकिन अब आतंकवादियों की वजह से आंकड़ा बढ़कर 200 पहुंच गया है। हालांकि, इधर कुछ समय से आंकड़ों में कमी
यहां दफन हैं 50 लाख से भी ज्यादा लाशें
इस पीस वैली में 50 लाख से ज्यादा डेड बॉडीज दफन हैं। ये शमशान घाट 1 हजार 485 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। लगभग 1400 सालों से यहां बॉडीज दफनाई जा रही है।
क्यों आते हैं टूरिस्ट?
दरअसल, इस कब्रिस्तान में शिया धर्म के पहले इमाम अली इब्न अबी तालिब को दफनाया गया था। उनके मकबरे की वजह से हर साल लाखों अनुयाई यहां आते हैं। इतना ही नहीं, कई शिया लोगों की अंतिम इक्षा यहां दफनाए जाने की होती है।
जंग में जाने से पहले सैनिक यहां मांगते हैं मन्नत
मकबरे में आकर ISIS से लड़ने जा रहे सैनिक मन्नत मांगते हैं कि अगर उनकी मौत हो जाए, तो उन्हें इसी शमशान घाट की जमीन मिले। यहां बने कब्र ईंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजे होते हैं। जिसकी जीतनी बड़ी हैसियत, उनके कब्र उसी हिसाब से सजाए जाते हैं।