Skip to main content

Rat At Air India Dreamliner Boing 787 Third Time

एक महीने में तीसरी बार 1500 करोड़ के प्लेन में दिखा चूहा, एअर इंडिया परेशान

नई दिल्ली. कुछ अनचाहे पैसेंजर्स (चूहों) ने आजकल एअर इंडिया की नाक में दम कर रखा है। रोकथाम के लिए कई बार 
दवाओं का छिड़काव और जाल बिछाने के बाद भी इन पर कंट्रोल नहीं हो सका। शनिवार को एक बार फिर फ्लाइट में चूहे की मौजूदगी के चलते एअर इंडिया को शर्मसार होना पड़ा। सिंगापुर में फ्लाइट की लैंडिंग हुई और पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। यह फ्लाइट मेलबर्न से दिल्ली आ रही थी। बोइंग 787 में बार-बार आ रही है ये दिक्कत...
1500 करोड़ कीमत के बोइंग 787 में पिछले एक महीने में तीसरी बार चूहा देखा गया है। इसके चलते उड़ाई डिस्टर्ब हो चुकी हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, इस एअरक्रॉफ्ट में दो हफ्ते पहले बर्किंघम-दिल्ली और 11 अप्रैल को दिल्ली-फ्रैंकफर्ट की उड़ान में चूहा देखा गया।   
- यह कंफर्म नहीं है कि बोइंग 787 में बार-बार दिख रहा चूहा एक ही है या और भी चूहे ड्रीमलाइनर में मौजूद हैं।
क्या है ताजा मामला?
- शनिवार को भारतीय वक्त के मुताबिक 6 बजे इस प्लेन ने मेलबर्न से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।
- उड़ान के 6 घंटे बाद पैसेंजर्स ने फ्लाइट में चूहा देखा। इसके बाद दोपहर 1 बजे इसे सिंगापुर में लैंड कराया गया।
जब बीच रास्ते से लौटी थी फ्लाइट
- घटना 30 दिसंबर की है, जब एअर इंडिया की एक फ्लाइट में चूहा दिखाई देने के बाद उसे वापस मुंबई बुलाना पड़ा था। 
- मुंबई से लंदन के लिए उड़ाने वाली फ्लाइट AI 131 में तेहरान के पास चूहा दिखा था। इसे तत्काल वापस लौटाया गया।
- 30 जुलाई, 2015 को दिल्ली से मिलान जा रही फ्लाइट भी चूहा दिखने के बाद 2 घंटे के भीतर वापस लैंड हुई थी।
Resident rat grounds AI Dreamliner for 3rd time this month