Ambala: AS PER COMPLAINANT FEMALE ADVOCATE WAS DOING FAKE SIGN ON BEHALF OF HUSBAND WHO WAS HAVING NOTARY LICENSE. WOMAN REGISTERED POLICE COMPLAINT AGAINST THOSE 2 ADVOCATES..... INVESTIGATION IN PROGRESS.
महिला वकील की वीडियो वायरल करने में फंसे एडवोकेट, केस दर्ज
नारायणगढ़ : महिला वकील की वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में दो वकीलों सहित एक को नामजद किया गया है। मामला महिला वकील के घर पर उसकी वीडियो बनाने से जुड़ा है। पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर वरुण, समर, सुरेश व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू की है।
महिला ने बताया कि वह और उसके पति शहजादपुर तहसील, नारायणगढ़ कोर्ट व डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अंबाला में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने उनका वीडियो बनाया। उनके पति नोटरी भी हैं। आरोपित एडवोकेट अकसर उनके घर आकर अटेस्ट हुए कागजात लेकर जाते हैं। कागजात एडवोकेट के हवाले करते हुए वीडियो बनाया गया है ताकि दिखाया जा सके कि वह खुद ही साइन आदि करके कागजात दे रही हैं। लेकिन वीडियो में ऐसा कहीं कुछ भी दिखाई नहीं दिया। यही वीडियो नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के वाट्सअप ग्रुप में वायरल कर दी गई।
महिला का कहना है कि आरोपितों ने उनकी छवि खराब करने व उन पर गलत नजर रखते हुए यह वीडियो बनाई है, जबकि उनकी निजता का हनन भी हुआ है। पुलिस को शिकायत देने के बाद आरोपित उनको धमकियां दे रहे हैं। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपितों का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं।
Comments
Post a Comment