HIGH RISE BUILDING NEAR ARMY CANTT. AREA JABALPUR WITHOUT NOC
जबलपुर। आर्मी व कैंट क्षेत्र से लगकर बन रहीं हाईराइज बिल्िडगों को तोड़ा जाएगा या नहीं यह शुक्रवार को तय हो जाएगा। सुबह 11 बजे से सैन्य और जिला प्रशासन की कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में बैठक होगी।
जानकार बताते हैं कि आर्मी और कैंट की सीमा से चंद कदम दूर लंब समय से 8 हाईराइज बिल्िडगों का निर्माण चल रहा है। इन ऊंची-ऊंची बिल्िडगों को सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा में सेंधमारी करने का जरिया बनाया जा सकता है। इसलिए सैन्य प्रशासन अब हाईराइज बिल्िडगों पर कार्रवाई करने का मन बना चुका है। इसे लेकर सैन्य अफसर जिला प्रशासन के साथ बैठक करके अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही हाईराइज बिल्िडगों की संख्या और भविष्य में उनसे होने वाले नुकसान पर विचार-विमर्श करेंगे।
सुरक्षा को पहली प्राथमिकता
जानकारों की मानें तो जबलपुर जिले में जैक राइफल्स, पूर्वी-मध्य कमान ऐरिया, सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर का मुख्यालय और आर्मी स्टेशन सेल, डीईओ, कैंट बोर्ड कार्यालय संचालित होते हैं। इन सभी सैन्य कार्यालयों की कार्रवाई गोपनीय रखना जरूरी है। इसलिए सैन्य प्रशासन सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देकर इन हाईराइज बिल्िडगों को हटाना चाहता है।
स्टेशन सेल की मंजूरी जरूरी
शासन का नियम है कि आर्मी और कैंट क्षेत्र की सीमा से 100 मीटर की दूरी तक नगर निगम क्षेत्र में स्टेशन सेल की मंजूरी लिए बिना हाईराइज बिल्िडग नहीं बनाई जा सकती है। इसके बाद भी नगर निगम से नक्शा स्वीकृत (पास) कराकर नियम की अनदेखी करके हाईराइज बिल्िडग बनाई जाती है तो सैन्य प्रशासन उसे तोड़कर हटाने की कार्रवाई कर सकता है।
एकत्र किए सबूत
सैन्य प्रशासन व कैंट बोर्ड के अफसरों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक करने से पहले ही हाईराइज बिल्िडगों के सबूत एकत्र कर लिए हैं। इसमें आर्मी और कैंट से लगकर बन रही हाईराइज बिल्िडगों के नगर निगम से स्वीकृत नक्शे, टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग की अनुमति, बिल्िडगों के चित्र आदि शामिल हैं।
सुरक्षा चक्र टूटने की आशंका
सैन्य प्रशासन को आर्मी व कैंट क्षेत्र से लगकर नगर निगम सीमा में बननेवाली हाईराइज बिल्िडगों से सुरक्षा चक्र टूटने की आशंका है। इसे लेकर इन बिल्िडगों के निर्माताओं के लिए सैन्य अफसरों ने समय-समय पर नोटिस भी दिए हैं।
वर्जन...
सैन्य अफसरों और जिला प्रशासन की सुबह 11 बजे से बैठक होना है। इसमें सैन्य मुख्यालय की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती।
- सरोज विश्वकर्मा, ओएस, कैंट बोर्ड जबलपुर
सैन्य अफसरों और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में आर्मी और कैंट क्षेत्र से लगकर बन रहीं हाईराइज बिल्िडगों की समस्या को लेकर विचार किया जाएगा। इस दौरान यह बिल्िडगों को हटाने की योजना भी बनाई जा सकती है।
- छोटे सिंह, अपर कलेक्टर, जबलपुर